Principal/School Head Message


visitor counter

यह एक ऐसा विद्यालय है जो शारीरिक स्तर पर खेल एवं पाठ्य सहगामी क्रियाओं में श्रेष्ठता रखते हुए निरन्तर उच्चतम मानक स्थापित करता है। यह विद्यालय न केवल देश को आदर्श नागरिक प्रदान कर रहा है बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्र सेवा हेतु श्रेष्ठ प्रतिभाएं भी समर्पित कर रहा है।  संस्था के मुखिया होने के कारण मैं ऐसा विश्वास करता हूँ कि जीवन के सभी पक्षों के उद्देश्य प्राप्ति हेतु विद्यार्थियों में न केवल ज्ञान बल्कि उच्च चरित्र का होना भी अनिवार्य है।    हमारा लक्ष्य:-  महानता सद्गुणों का परिणाम है इसको शिक्षा एवं संस्कृति के क्षेत्र में विभिन्न प्रयासों के माध्यम से साकार किया जा सकता है।  हम पूर्ण रूप से सृजनात्मकता, नवाचार और सतत् विकास में विश्वास रखते हैं।  नन्हें बच्चे हमारे लिए एक ऐसा खजाना है जिसकी सेवा करने में हम अपना सौभाग्य समझते हैं हम उनमें दृढ़ता के साथ उड़ान भरने के लिए मजबूत पंख प्रदान करते हैं  ताकि वे स्वमेव समर्पित सेवा  के सन्देश को विश्व में प्रसारित कर सकें 

मैं सौभाग्यशाली हूँ कि मेरे साथ एक अनुभवी और कर्मठ शिक्षक समूह है जिसकी वजह से विद्यालय आज वर्तमान स्तर तक पहुँचा है। मैं अपने कर्मठ एवं कर्तव्य निष्ठ कर्मचारियों के साथ दृढ़ प्रतिज्ञ हूँ  कि मैं इस विद्यालय के विकास की मजबूत नींव को और  सुदृढ़ करते हुए क्षितिज तक ले जाउगा ।  मेरा उद्देश्य न केवल योग्य प्रशासक बनना है बल्कि एक मित्र, दार्शनिक और विद्यार्थियों के लिए एक मार्ग दर्शक बनना भी है जिसके ऊपर वे हर समय भरोसा कर सकें।  मैं आपको यह विश्वास दिलाता हूँ कि विद्यालय के विकास हेतु विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सुझाव अथवा मार्ग दर्शन का सदैव स्वागत करुँगा ।                                                                                                                       PRINCIPAL- LAXMAN SINGH MAIDA


Our School Features

शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल व्यवस्था

Water Cooler Facility Available

निशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण

class 1 to 12

पूर्णत स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण

Keep clean and Green our School

SCIENCE / ARTS SUBJECT

कृषि विज्ञान / कला

निशुल्क एवं गुणवतायुक्त शिक्षा

School Education According to RTE Act. 2009


Our School Highlights

YOGA

2019-06-21

YOGA

2019-06-21

View All

Our School Statics

Enrolled Boys

209

Enrolled Girls

164

Working Staff

14


Our Staff