Principal/School Head Message

बच्चे उर्वरभूमि पर लहलहाती फसलों के सदृश हैं, जिस पर किसी भी राष्ट् की आधारशिला निर्धारित होती हैं। राष्ट्र् के भविष्य की बुनियाद बच्चें होते हैं। ये उस राष्ट्र्‌रुपी वृक्ष की जडें हैं जो नइ पीढ़ी को कार्य, आराधना तथा विद्वता के फल प्रदान करता है। इन बच्चों को भविष्य की लम्बी राह तय करनी है तथा राष्ट्र् को सफलता के मार्ग पर ले जाना है। राष्ट्र के मजबूत एवं सुदृढ़ भविष्य का आधार इन्हीं नन्हें बच्चों के कंधों पर टिका है | राष्ट्र के भविष्य को सुनहरा आकार प्रदान करने में प्राथमिक तौर पर जिन लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण है, उनमें माता, पिता एवं शिक्षक प्रमुख हैं | इन सब में भी शिक्षक की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि विद्यालय से ही बालक प्रेम, दया, त्याग, परोपकार, साहस, संस्कार, स्वाभिमान, धैर्य, निष्ठा, ईमानदारी, नैतिकता, उदारता एवं समाजिक मूल्यों का ज्ञान प्राप्त करता है। विद्यालय ईंट और गारे से बना हुआ भवन नहीं है बल्कि व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला होती है। इसलिए शिक्षक से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी योग्यताओं का सर्वोत्तम राष्ट्र एवं समाज को समर्पित करे | मैं संस्था प्रधान होने के नाते आपको ये विश्वास दिलाती हूँ कि हमारा स्कूल बच्चे को विकसित करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम आपके बच्चे की सीखने की यात्रा को मार्गदर्शन और साझा करने के लिए तत्पर हैं और हमारे स्कूल समुदाय में आपकी भागीदारी और योगदान का स्वागत करते हैं।

                                                                                                                                                      सिकन्दर गौरी

                                                                                                                                                         प्रधानाचार्य


Our School Features

No School Features to show.


Our School Highlights

No School Photos to show.


Our School Statics

Enrolled Boys

300

Enrolled Girls

200

Working Staff

16


Our Staff