Principal/School Head Message

 

नव सत्र के शुभ आगमन पर सभी शिक्षणेत्तर साथियों को, उनके परिवारजनों को, सभी विद्यार्थियों को और अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनायें अर्पित करते हुए उनके स्वास्थ्य, मंगलमय व सुखमय जीवन की कामना करता हूँ । आशा करता हूँ कि नव सत्र हमारे जीवन में नई उम्मीद,नए संकल्प तथा नई ऊर्जा के साथ कर्म क्षेत्र में अग्रसर होने को प्रेरित करेगा । 

विद्यालय परिवार में बालक - बालिकाओं को शिखर तक पहुँचने हेतु योग्य एवं मेहनती  शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है  । मेरे मानना है कि आने वाले समय छात्रों एवं अभिभावकों के सहयोग से हमारे शिक्षक भविष्य की चुनौतियों के लिए सम्पूर्ण रूप से तैयार हैं ताकि हम विद्यालय में ज्ञान के साथ साथ विद्यार्थियों के जीवन कौशल, नैतिक मूल्यों व संस्कारों से भी साक्षात्कार करा सकें जो एक जिम्मेदार नागरिक के व्यावहारिक जीवन हेतु अपरिहार्य है ।  

                                                                                      समस्त 

शहरवासियों , अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि विद्यालय के विकास हेतु सदैव सहयोग प्रदान करते रहेंगे । विद्यालय की  समस्त प्रकार की गतिविधियों में समय समय पर भाग लेते रहेंगे । 

स्थानीय विद्यालय के समस्त  शिक्षक पूर्ण  निष्ठा से  अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं  इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूँ ।   

                      "हमारा  विद्यालय , आपका विद्यालय "

                                    (  दिनेश भारती गोस्वामी, प्रधानाध्यापक ,रा मा वि नंबर 1 सोजत नगर, पाली)

            


Notice Board

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की 10वीं 12वीं की परीक्षाएं 18 जून 2020 से शुरू होने जा रही है


Our School Features

No School Features to show.


Our School Highlights

विद्यालय का मुख्य द्वार

2019-10-19

सत्र 2019 20 कक्षा 10 आशीर्वाद समारोह की झलक

2020-03-04

वार्षिक उत्सव में पुरस्कार वितरण

2020-03-04

View All

Our School Statics

Enrolled Boys

121

Enrolled Girls

20

Working Staff

13


Our Staff